बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष शारिफ खान से उनके आवास पर मुलाकात की इस बीच उन्होंने मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार सिवाय जुमले बाज़ी के कुछ नहीं करती है. उन्होंने ये भी कहा की जैसे जैसे चुनाव की नजदिक आते ही सरकार तरह तरह के हथकंडे अपनाकर एक बार फिर से कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करना शुरू कर देती है और जनता को मुद्दों से भटकने का काम करती है. इस बीच सांसद धर्मेन्द्र यादव ने अपने किए गए कामों को गिनाते हुए कहा अगर जनता ने मौका दिया तो आगे भी इसी तरहा आगे भी काम करते रहेंगे और इससे और तेज़ गति से विकास कराएंगे. साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समाज का बहुत उत्पीड़न हुआ है इसलिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना है और अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना है। इस बीच शारिफ खान ने सांसद सहित सभी का शुक्रिया अदा किया. वहीं इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह, शारिफ खान, मु०मियां, बसपा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन,आरिफ खान,सैफी, बसपा विधान सभा सयोंजक यासीन खां, रेहान,फरहत अली,जलाल उद्दीन,यामीन,नाहिद,शकील, मेराज आलम,स्वाले चौधरी, ज़ुबैर,शरीफ खान,साबिर खां इंदु सक्सेना,राशिद खान, फैजान आजाद,राजू यादव, आदिल,नसीम अख्तर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Home »
धर्मेंद्र यादव
,
मुलायम सिंह यादव
,
समाजवादी पार्टी
,
समाजवादी पार्टी बदायूं
» सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष से की मुलाकात







No comments:
Post a Comment