सांसद धर्मेन्द्र यादव ने किया सोरहा मेले का उद्घाटन

बदायूं : सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने शुक्रवार को सोरहा मेले का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस बीच उन्होंने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी सदैव समाज को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटकर राजनीति करने का षड़यंत्र रचती है। इस बीच उन्होंने गांव घटपुरी, नौली हरनाथपुर, करियामई तथा सोरहा में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कहा कि पिछली सपा सरकार में बिना किसी भेदभाव व द्वेष भावना के समाज के हर वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की, लेकिन भाजपा सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद कर आम जनमानस के विश्वास के साथ कुठाराघात किया है। इससे पूर्व गांव करियामई में सपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ओमकार ¨सह यादव, सुरेश पाल सिह चौहान, ब्रजेश यादव, वाहिद खां, लोकेंद्र शर्मा, नरोत्तम ¨सह, राजू यादव, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे