माहेश्वरी धर्मशाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद धर्मेन्द्र यादव


यूपी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने आज बिल्सी में माहेश्वरी धर्मशाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में भारी मात्रा में लोग मौजूद रहें। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित मथुरिया अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री विमाल कृष्ण अग्रवाल के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस बीच उन्होंने लोंगो को संबोधित करते हुए बीजेपी पार्टी की कड़ी निन्दा की उन्होंने कहा पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने जनता को विकास के नाम पर सिर्फ झूठ का पुलिंदा ही दिया है। ये कहते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि बीजेपी नेताओं के पास नहीं है। इसीलिए बीजीपी जनता के बीच आने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बदायूँ के विकास के मुद्दे पर चर्चा करना चाहती हैं तो वो और उनकी पार्टी आमने सामने की बहस के लिये तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा जनता सभी की असलियत को समझ चुकी है और आने वाली 23 अप्रैल को सबक सिखाने का काम करेंगी।

Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे