धर्मेन्द्र यादव के कार्यकर्म में पहुंचने पर कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया



यूपी के गाजीपुर में एक कार्यकर्म में शिरकत में करने बदायूं से सांसद धर्मेन्द्र यादव पहुंचे. जहां कार्यक्रम में सांसद धर्मेन्द्र यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं  ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव पूर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह के तेरही के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस बीच धर्मेंद्र यादव जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला. 

उन्होंने बदायूं के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का जिक्र किया और कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस बीच उन्होंने जिन्ना विवाद पर बोलते हुए कहा जो मामल 80 साल पुराना है उस पर हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन छात्र संघ के साथ जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जो हुआ उसकी वो निंदा करते है साथ ही उन्होंने कहा जो लोग इस तरह के कार्य करते हैं उन पर साथ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे