2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी पार्टी ने तैयारीयां शुरू कर दी है। मगर इन्हीं तैयारियों के बीच बीजेपी पार्टी के अपने ही सांसदों ने पार्टी के खिलाफ बयान बाजी शुरू कर दी है। बीजेपी हमेशा से अपने को दलितों की सबसे बड़ी हितैषी बताती रही है मगर अब उत्तर प्रदेश में उसके ही दलित सांसदों ने पार्टी के खिलाफ और यूपी की योगी सरकार और उसके अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बड़ा बयान दिया है।
यूपी के बरेली में एक प्रेस वार्ता के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की आम लोगों को GST और नोटबंदी से कोई राहत नहीं मिली. इस कारण हर वर्ग में निराशा व्याप्त है. वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी सरकार में शामिल मंत्री और खुद बीजेपी के सांसद और विधायक तक इस बात से अपनी निराशा को खुलेआम व्यक्त करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि NDA के कई दलों ने भाजपा गठबंधन से दूरी बनानी शुरू भी कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में बड़ी बगावत देखने को मिल सकती है. इस बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने ये दावा किया कि भाजपा के तमाम सांसद अभी से दूसरी पार्टी में ठिकाना ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा इस बार के चुनाव में ये तो तया है बीजेपी पार्टी 15-20 पर सिमट जायेगी।
2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी पार्टी ने तैयारीयां शुरू कर दी है। मगर इन्हीं तैयारियों के बीच बीजेपी पार्टी के अपने ही सांसदों ने पार्टी के खिलाफ बयान बाजी शुरू कर दी है। बीजेपी हमेशा से अपने को दलितों की सबसे बड़ी हितैषी बताती रही है मगर अब उत्तर प्रदेश में उसके ही दलित सांसदों ने पार्टी के खिलाफ और यूपी की योगी सरकार और उसके अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बड़ा बयान दिया है।

No comments:
Post a Comment