इलाहाबाद: राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित किया । वही संबोधन के दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस बीच उन्होंने देश में चल रहे इन्टॉलरेंस के मुद्दे को बीजेपी की साजिश बताया इसके साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार चुनाव में महागठबंधन को जीत मिली है, उसी तरह 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले सपा को जीत मिलेगी। वहीं इस दौरान इलाहाबाद से विधायक परवेज अहमद भी उनके साथ मौजूद थे। सपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
2017 में सपा अकेले सरकार बनाने में सक्षम
2017 में यूपी के विधानसभा चुनावों पर सभी की नजर है। कहा जा रहा है कि इस बार के चुनावों में सपा-बीएसपी-बीजेपी में कड़ी टक्कर होगी। अब तक तीनों ही पार्टियों ने बिहार में हुए महागठबंधन जैसी यूपी में किसी स्थिति से इनकार ही किया है। हाल ही में यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा था कि 2017 में होने वाले चुनावों में सपा अकेले सरकार बनाने में सक्षम है। पंचायत चुनाव के परिणाम ने इसके अच्छे संकेत दे दिए हैं।
महागठबंधन की जरूरत नहीं
वहीं, कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव भी कह चुके हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को किसी भी महागठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएंगी। इसके अलावा वह तो यहां तक कह चुके हैं कि 2017 में सपा की सीधी टक्कर बीजेपी से होगी। उन्होंने बीएसपी को चुनावी मुकाबले में मानने से ही इनकार कर दिया था।







No comments:
Post a Comment