समाजवादी पार्टी से बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव अपने संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सहसवान तथा बिसौली विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुये।इसके अन्तर्गत इस्लामनगर स्थित बदायूँ केसरी चैधरी बदन सिंह मैमोरियल पी.जी. कालेज में बदायूँ केसरी चौ. बदन सिंह के 126 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये.कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोगो को सम्बोधित किय साथ ही कार्यक्रम के दौरान चौधरी बदन सिंह को प्रथम बदायूँ केसरी के सम्मान से सम्मानित किया गया.
बता दें कि इन्होने सन 1920 में सक्रिय राजनीति में भाग लिया तथा असहयोग आन्दोलन में भाग लेने के कारण 8 बार जेल गये सन् 1942 के आन्दोलन में भाग लेने के कारण इनको फांसी की सजा के आदेश हुये। सन् 1924 व 1926 में दो बार सदस्य विधान परिषद बने 1936 व 1947 में विधानसभा के भी सदस्य रहे 1952 से 1962 तक लोकसभा के भी सदस्य रहें उन्होनें अपना पूरा जीवन समाज के लिए संघर्ष में लगा दिया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी की आलोचना करते हुये कहा बीजेपी सरकार ने पिछले पांच सालों में किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, दलित, पिछडा, अल्पसख्ंयक सहित समाज का हर वर्ग बुरी तरह से त्रस्त है। चुनावी वर्ष में किसानों के परिवार के लिए 17 रूपया प्रतिदिन देने का वादा कर देश के प्रधानमंत्री ने जनता की भावना के साथ खिलवाड करने का काम किया है आने वाले लोकसभा आम चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा का पूरी तरह से सफाया करने के लिए तैयार है।
इस मौके पर सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव गुड्डू भईया, पूर्व विधायक रामखिलाडी सिंह, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व डी.सी.वी. चैयरमैन ब्रजेश यादव प्रभात अग्रवाल सहित प्रमुख लोग साथ रहें







No comments:
Post a Comment