सांसद धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में भव्य रैली का किया गया आयोजन


यूपी के दहगवां में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर सांंसद धर्मेन्द्र यादव ने भी रैली में हिस्सा लिया। वहीं इस रैली में  हजारों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली के  दौरान समाजवादी पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा में पहुंचने पर सांसद जी ने चार अलग-अलग स्थान पर जन सभाएं की। रजपुरा से अपनी यात्रा को प्रारम्भ करते हुए रास्ते के समीप गांव बैंट रसूलपुर, ¨सघौली कल्लूकरनपुर केसरपुर आदि गांवों में भी सभाएं की। गवां में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गवां में स्थित हरिबाबा जनता इंटर कालेज में सांसद ने जन सभा को संबोधित कर कहा कि सपा आम जन की पार्टी है और लगातार ही जनता के काम कर रही है।

Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे