बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव आज से तीन दिवसीय दौरे शुरू करेंने जा रहें है ! बता दें कि इस दौरे का
आयोजन आगामी लोकसभा को देखते हुए किया गया! वहीं इस दौरे के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव कई
कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे !
आज 11 बजे बिल्सी विधानसभा के कस्बा उझानी स्थित कश्यप बस्ती मौहल्ला नझियाई कछला रोड उझानी में एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधि करेंगे. इसके बाद सांसद सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा इस्लामनहर में अपरान्ह में 2 बजे अळी कोल्ड स्टोरेज पर पूर्व विधायक हाजी मुर्शरत अली बिटन द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित होंगे!
इसके बाद 17 मार्च को बदायूं विधानसभा में 11 बजे से ग्राम मोहम्मदी, सराय, पुठी, रसूलपुर, गौटिया, विजय नगला, सिकरोडी, रैपुरा, थुरा, औरंगाबाद, रहमा, गुरूपुरी चन्दन, खेडा बुजुर्ग सहित नगर बदायूं में मौहल्ला नई सराय कबूलपुरा, जालन्धरी सराय, में नुक्कड सभायें करेगें!
इसके साथ ही 18 मार्च को सुबह 9 बजे से बदायूं स्थित अपने आवास पर गन्नौर विधानसभा के अन्तर्गत अपरान्ह
में दोपहर 12 बजे हरी बाबा कन्या इण्टर कॉलेज घौंसली राजा में आयोजित होली मिलन समारोह में
मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे!






No comments:
Post a Comment