यूपी के बुलन्शहर से सपा के वरिष्ठ नेत व पूर्व उपाध्यक्ष रामअवतार भैया के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष हामिद अली ने की और बैठक का संचालन पूर्व महासचिव प्रेमवीर यादव ने किया वहीं इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथ के तौर पर बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यक्रम में शिरकत किया. कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार किया. वहीं कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बीजेपी दंगा करना चाहती है और हर किमत पर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है इस बीच उनहोंने कार्यक्रता से अपील करते हुए कहा की सभी कार्यक्रता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए. साथ ही उन्होंने कहा यूपी में बसपा - सपा का गठबंधन परचम लहराएगा. सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उपचुनाव में हुई हार से बीजेपी का घमंड टूट गाया है और अब जनता का विशवास इनसे हट जाएगा. उन्होंने कहा आने वाला वक्त सपा बसपा का ही होगा.
No comments:
Post a Comment