यूपी के मऊ जनपद में सांसद धर्मेंद्र यादव ने
जिला अस्पताल का दौरा किया. बता दें कि ये दौरा उन्होंने मऊ के जिला पुरुष अस्पताल में किया. इस बीच सांसद धर्मेंद्र यादव अस्पताल में रोग
से
पीड़ित मरिजों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को जाना साथ
ही
जिला अस्पताल में असुविधाओं को देखते हुए उन्होंने इस को लेकर सीएमएस से जवाब
मांगा. इसके
बाद अस्पताल में औषधि भण्डार में दवाओं स्टाक का निरीक्षण
किया.
वहीं अस्पताल में बुनियादी शुविधायों के अभाव को देखते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव
ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगई. और कहा उन्हें
उसी दिन से चिंता थी जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के चलते एक
साथ कई बच्चों की मौत हुई थी और सरकार कोई सही निर्णय नहीं ले पाई थी.
उन्होंने कहा क्या अब सरकार और उनके स्वास्थ्य मंत्री
केवल खाना पूर्ति करने के लिए है. इसलिए बरेली से घूमकर चले गए। उन्होंने कहा कि जनता की
आवाज भाजपा के विधायक और नेता सुन नहीं रहे अफसर नए होने का हवाला देकर टाल रहे
हैं. सरकार के फेल होते नतिजों के कारण आज जनता जिंदगी और मौत से जूझ रही है और
शासन-प्रशासन कुछ भी नहीं कर पा रहा है. इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, आशुतोष मौर्य, बलवीर सिंह यादव, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, विपिन यादव, नीरज राजपूत, प्रभात अग्रवाल साथ
रहे।







No comments:
Post a Comment