सहसवान : समाजवादी चिंतक एवं विचारक सगीर अहमद के जीवन व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक अभी उम्मीद जिदा है का बुद्धजीवी व सामाजिक संस्था आगा असगर अयाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा नगर के एमए हायर सेकेंड्री स्कूल प्रांगण में एक शाम सगीर साहब के नाम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सगीर अहमद को महान समाजवादी चितक बताते हुए कहा कि समय-समय पर हमें उनका मार्ग दर्शन मिला। समाजवादियों का शानदार इतिहास, शानदार चितन और उनके कर्म को समझने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, जार्ज फर्नांडिस, जनेश्वर मिश्र, के व्यक्तित्व का सगीर साहब के व्यक्तित्व में संगम देखने को मिलता है। विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि हमारे समाने जो समाजवाद खड़ा है और जिस जगह चल रहा है उसको शुरू करने में सगीर अहमद साहब उस नींव के पत्थर साबित हो रहे हैं। समारोह में पूर्व विधायक शौकत अली, गाजीपुर से आए गौरी शंकर राय, शिवशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्ता नसीमउददीन, सुरेशचन्द्र मिश्रा, सै इनायर्तुरहमान नकवी, शुयेब नकवी आदि मौजूद रहे।
Home »
धर्मेंद्र यादव
,
मुलायम सिंह यादव
,
समाजवादी पार्टी
,
समाजवादी पार्टी बदायूं
» सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उम्मीद अभी जिदा है पुस्तक का किया विमोचन







No comments:
Post a Comment