Feb,12 Feb 2019
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जिला महासचिव निहाल सिंह मौर्य को
लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बनने पर मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर सांसद
धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला किया और कहा कि बीजेपी सरकार से जनता
परेशान है वहीं सपा, बसपा के गठबंधन से बीजेपी के नेता बौखला गए हैं।
इसीके चलते बड़े नेताओं को सीबीआई, ईडी का खौफ दिखाकर डराने का प्रयास कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जनता सपा की नीतियों से प्रभावित है और फिर से सपा
लाने की पूरी तैयारी कर ली है। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि भाजपा की कथनी
और करनी में फर्क जनता साफ महसूस कर रही है। इस बीच पूर्व तहसील बार एसोसिएशन के
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमकार सिंह पाल, सचिव अल्ताफ हुसैन, समेत कई अधिवक्ताओं ने निहाल सिंह मौर्य को
सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी
यादव, चेयरमैन अबरार अहमद, रामवीर सिंह यादव, आशीष गर्ग, महेंद्र प्रताप यादव, भैंरोंप्रसाद मौर्य, शाहनबाज खां, घनश्याम माहेश्वरी
मौजूद थे.






No comments:
Post a Comment