दो दिन के बदायूं दौरे पर सांसद धर्मेंद्र यादव

विधानसभा क्षेत्र बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव दो  दिन के दौरे पर बदायूं जा रहें है. बता दें कि ये जानकारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने दी. उन्होंने बताया की सांसद धर्मेंद्र यादव 19 व 20 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में रहेंगे. इस बीच वो वहां के एसएम डिग्री कालेज चंदौसी संभल में छात्रसंघ चुनाव में विजयी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा क्षेत्र सहसवान व विधानसभा क्षेत्र बदायूं के विभिन्न गांवों में समाजिक व व्यक्तिगत कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. 20 फरवरी को बदायूं स्थित अपने आवास पर आम जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे