प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग परेशान : धर्मेंद्र यादव


सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अपने आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी, और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा सांसद लोकसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।
इस बीच सांसद धर्मेंद्र यादव ने 10 बजे आवास पर पदाधिकारियों से भेंट की और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। विकास कार्य पूरे तरह से ठप हो चुके हैं। किसान,नौजवान, छात्र,दलित सहित समाज का हर वर्ग प्रदेश और केंद्र सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवास पर बैठक करने के बाद सांसद ककराला में पूर्व विधायक मुस्लिम खां के आवास पहुंचे। जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, प्रेमपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, सलीम अहमद, मोतशाम सिद्दीकी, उदयवीर शाक्य, किशोरी लाल शाक्य, महेंद्र प्रताप, अवधेश यादव, विपिन यादव, स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह, राजू यादव, रवेन्द्र शाक्य, प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, गुड्डू, प्रभात अग्रवाल मौजूद थे।

Share:

No comments:

Post a Comment

चर्चित खबरे

Blog Archive

नवीन खबरे